Babar Azam इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से हुए बाहर, ये खिलाड़ी करेगा पाकिस्तान की कप्तानी (Image Source: X.Com (Twitter))
England vs Pakistan 1st Test: पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) बुधवार (19 अगस्त) से इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहम में पाकिस्तान के वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी चोट से उनके दाहिने हाथ का दर्द ठीक नहीं हो पाया है। इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी उन्हें इसी हाथ पर चोट लगी थी।
पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद ने कहा, "पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पहले टेस्ट में सलमान आगा कप्तान होंगे।"
फिलहाल बाबर सिर्फ़ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे, सरफ़राज़ ने बताया कि उनके दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में कोई फ्रैक्चर नहीं है।