इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी के आगामी सीजन में खेलने को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है। हालांकि, ये सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्या धोनी इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैचों में खेलेंगे या नहीं? हालांकि, सीएसके एक सीनियर फ्रैंचाइज़ी सोर्स ने ये कन्फर्म कर दिया है कि वो इस सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।
सीएसके के एक सीनियर सोर्स ने नाम न बताने की शर्त पर PTI को बताया, "हम कन्फर्म कर सकते हैं कि वो चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने सीज़न के लिए अपनी उपलब्धता कन्फर्म कर दी है। वो सभी मैच खेलेंगे या नहीं, ये हम अभी नहीं कह सकते लेकिन वो इस सीजन में खेलते हुए जरूर नजर आएंगे।"
आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के कारण, पिछले दो एडिशन में बैटर के तौर पर धोनी की ज़्यादा ज़रूरत नहीं पड़ी है। उनका रोल ज़्यादातर सिचुएशन पर निर्भर रहा है, जो अक्सर आखिरी में कैमियो तक ही सीमित रहा है। ऐसे में वो इस सीजन में किस नंबर पर और कितनी बल्लेबाजी करते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा क्योंकि सीएसके में संजू सैमसन की भी एंट्री हो चुकी है ऐसे में धोनी के रोल को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं।