Advertisement

VIDEO: IPL 2025 से विदाई से पहले रोहित शर्मा से मिला Bairstow को खास तोहफा, हेलमेट पर लिया ऑटोग्राफ

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़े जॉनी बेयरस्टो ने अपने छोटे से सफर को खास बना दिया। सिर्फ दो मुकाबले खेलने के बाद जॉनी बेयरस्टो ने IPL 2025 को अलविदा कहा, लेकिन जाते-जाते..

Advertisement
VIDEO: IPL 2025 से विदाई से पहले रोहित शर्मा से मिला Bairstow को खास तोहफा, मुंबई इंडियंस के हेलमेट
VIDEO: IPL 2025 से विदाई से पहले रोहित शर्मा से मिला Bairstow को खास तोहफा, मुंबई इंडियंस के हेलमेट (Image Source: X)
Ankit Rana
By Ankit Rana
Jun 02, 2025 • 08:28 PM

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़े जॉनी बेयरस्टो ने अपने छोटे से सफर को खास बना दिया। सिर्फ दो मुकाबले खेलने के बाद जॉनी बेयरस्टो ने IPL 2025 को अलविदा कहा, लेकिन जाते-जाते वो एक खास याद साथ लेकर गए। एमआई के इस ओपनर को उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा ने एक खास अंदाज़ में विदाई दी।

Ankit Rana
By Ankit Rana
June 02, 2025 • 08:28 PM

मुंबई इंडियंस की जर्सी में जॉनी बेयरस्टो का सफर भले ही सिर्फ दो मैचों का रहा, लेकिन जाते-जाते उन्होंने एक ऐसा पल बना दिया जिसे फैंस लंबे वक्त तक याद रखेंगे। IPL 2025 प्लेऑफ में रयान रिकेलटन की जगह टीम में शामिल किए गए इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने जाते-जाते अपने ओपनिंग जोड़ीदार रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ लिया।

बेयरस्टो ने मुंबई इंडियंस के लिए एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस और क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी की शुरुआत की। दोनों मैचों में उन्होंने 47 और 38 रन बनाए, लेकिन सबसे यादगार रहा गुजरात के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ उनकी धमाकेदार साझेदारी।

इस मुकाबले में रोहित ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। बेयरस्टो ने भी उनका जमकर साथ निभाया और मैच के बाद कहा, “रोहित को देखकर ज्यादा कुछ कहने की ज़रूरत नहीं होती। उन्होंने 7,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और दुनियाभर के बॉलर्स का सामना किया है। उनके साथ बैटिंग करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।”

मुंबई इंडियंस ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,  “सिर्फ दो मैच ही सही, लेकिन रोहित-बेयरस्टो ओपनिंग जोड़ी से हमें प्यार हो गया।” इस वीडियो में बेयरस्टो को रोहित से ऑटोग्राफ लेते देखा जा सकता है, जो उन्होंने अपने MI हेलमेट पर लिया।

Advertisement
Advertisement