Unwanted Record For Pakitan: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की कैप्टेंसी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) बांग्लादेश के टूर पर है जहां वो बीते बुधवार, 11 मार्च को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले (BAN vs PAK 1st ODI) में बांग्लादेश के सामने बिल्कुल ही बेबस नज़र आए और 115 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 8 विकेट से बुरी तरह हारे। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस ODI सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था जहां बांग्लादेश के कैप्टन मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम चार नए वनडे खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी, ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वो कुछ कमाल जरूर करेंगे।
हालांकि हुआ इसका एक दम उल्टा और ये पाकिस्तानी टीम सिर्फ 30.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये पाकिस्तान का बांग्लादेश के सामने सबसे कम स्कोर है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने कभी भी वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ 150 या उससे कम का स्कोर नहीं बनाया था।