BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर बनाई 156 रन की बढ़त, बाबर आजम के अलावा बाकी बल्लेबाज (Image Source: AFP)
Bangladesh vs Pakistan, 2nd Test Day 2: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए। इसके साथ ही बांग्लादेश की कुल बढ़त 156 रन की हो गई है।
मेजबान टीम के लिए दूसरी पारी में महमूदुल हसन जॉय ने 64 गेंदं में 52 रन औऱ मोमिनुल हक ने 60 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शंतो 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में अभी तक खुर्रम शहजाद ने 2 विकेट और मोहम्मद अब्बास ने 1 विकेट लिया है।