BAN vs PAK 1st Test:बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर बनाई 179 रन की बढ़त बारिश में धुला चौथे दिन का आधे से (Image Source: AFP)
Bangladesh vs Pakistan, 1st Test Day 4 Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन (11 मई) के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश की बढ़त 179 रन की हो गई है।
बाऱिश के कारण सोमवार को करीब 40 ओवर का ही खेल हो सका और अंपायरों ने खराब रोशनी के चलते खेल जल्दी खत्म करने का फैसला किया। दिन के अंत पर नजमुल हुसैन शांतो और मुशफिकुर रहीम नाबाद पवेलियन लौटे।
दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही, महमूदुल हसन जॉय शादमान इस्लाम की ओपनिंग जोड़ी 23 रन के कुल स्कोर लौट गई। इसके बाद नजमुल और मोमिनुल ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े। मोमिनुल ने 120 गेंदों में 56 रन बनाए और नजमुल 105 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद हैं।