Bangladesh vs West Indies, 1st Test Day 1: शादमान इस्लाम (Shadman Islam) की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 3 विके के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के चलते पहले दिन सिर्फ 74 रन का खेल ही हो सका।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 110 रन के कुल स्कोर तक तंजीद हसन तमीम (7) मोमिनुल हक (28) और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (19) सस्ते मे पवेलियन लौट गए।
Bangladesh finish Day 1 at 213/3 at stumps against West Indies in the first Test | Dutch-Bangla Bank Bangladesh West Indies Test Series 2026, Powered by Rocket, Co-sponsor: NexusPay SBNCS, Dhaka #Bangladesh #Tigers #Test #Cricket https://t.co/w4sxC1kMnH
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) October 28, 2026
इसके बाद शादमान ने तौहीद हृदोय के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। लेकिन 42 रन के निजी स्कोर पर हृदोय रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए।