BAN vs WI 1st Test: चेज-वारिकन के दम पर वेस्टइंडीज की पकड़ मजबूत, बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 79 रन (West Indies Cricket Team)
Bangladesh vs West Indies, 1st Test: कप्तान रोस्टन चेज (Rostan Chase) और जोमेल वारिकन (Jomel Warrican) की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
तीसरे दिन के अंत तक बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 79 रन है और पहली पारी में मिली बढ़त के चलते कुल बढ़त 106 रन की हो गई है। 53 रन के कुल स्कोर तक मेजबान टीम के छह खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद जाकेर अली (18) और नईम हसन (18) ने पारी को थोड़ा संभाला औऱ दिन के अंत पर दोनों नाबाद रहे।
बता दें कि लगातार तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के चलते तय समय से पहले खत्म हुआ।