AUS vs BAN 1st Test: Hasan Mahmud के आगे पस्त हुई ऑस्ट्रेलिया, पहला दिन रहा बांग्लादेश के नाम (Image Source: AFP)
Australia vs Bangladesh, 1st Test Day Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन (13 अगस्त) को खेल खत्म होने के पर 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं और मेजबान टीम से अभी 102 रन पीछे है।
बता दें कि 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दोनों टीमों के बीच टेस्ट खेला जा रहा है।
बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 36 रन के कुल स्कोर पर शादमान इस्लाम (20 रन) के रूप में पहला झटका लगा, जिन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर तंजीद हसन तमीम और मोमिनुल हक ने पारी को संभाला और अभी तक दूसरे विकेट के लिए नाबाद 60 रन जोड़ चुके हैं।