AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जहां मुकाबले के चौथे दिन मेहमान टीम बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट रौंदकर शानदार जीत हासिल की। ये बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर पहली टेस्ट जीत है। उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
हसन महमूद ने गेंदबाज़ी से मचाया धमाल: डार्विन के मैदान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जो कि 53 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 198 रन बनाकर ऑलआउट हुए। उनके लिए स्टीव स्मिथ ने 109 गेंदों पर 7 चौके 1 छक्का लगाकर 71 रनों की पारी खेली।
बात करें बांग्लादेश गेंदबाज़ों की तो हसन महमूद ने मैदान पर अपनी गेंदबाज़ी से जमकर कहर बरपाया और विकेटों का पंजा खोला। उन्होंने 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उनके अलावा तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट झटके।