Litton Das ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे T20I में बना सकते हैं खास रिकॉर्ड, 4 बांग्लादेशी क्रिकेटर ही क (Image Source: AFP)
Bangladesh vs Australia, 2nd T20I: बांग्लादेश के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) के पास शुक्रवार (19 जून) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चटगांव में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
लिटन ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 280 मैच की 317 पारियों में 8927 रन बनाए हैं। अगर वह 73 रन बनाने में कामय़ाब होते हैं तो 9000 इंटरनेशनल पूरे कर लेंगे। फिलहाल बांग्लादेश के लिए चार क्रिकेटर ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। जिसमें मुशफिकुर रहीम, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन औऱ महमूदुल्लाह का नाम शुमार है।
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन