एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का ब्रॉन्ज मेडल गेम शनिवार, 03 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स में पार्क में खेला गया था जिसे सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) की कैप्टेंसी वाली श्रीलंका ने 165 रन डिफेंड करके बांग्लादेश से 63 रनों से जीता। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान एक श्रीलंकाई क्रिकेटर नुवानिडु फर्नांडो (Nuwanidu Fernando) को बेहद ही गलत तरीके से आउट दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बांग्लादेश की चीटिंग और अंपायर का ब्लंडर: ये घटना श्रीलंका की पारी के चौथे ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए अलिस अल इस्लाम गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद कैरम बॉल डिलीवर की। उनकी गेंद पिच से टकराने के बाद बल्लेबाज़ से दूरी गई जिस पर बल्लेबाज़ नुवानिडु फर्नांडो कोई शॉट नहीं खेल पाए।
इसी बीच बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास ने विकेट के पीछे गेंद को पकड़ा और आउट के लिए जोरदार अपील कर दी। उन्होंने ऐसा बर्ताव किया जैसे गेंद बल्लेबाज़ के बैट से लगने के बाद उनके हाथों में गया है। गौरतलब है कि यहां अंपायर नितिन मेनन ने भी बांग्लादेशी टीम की जोरदार अपील पर उनका साथ दे दिया और बल्लेबाज़ को आउट घोषित किया।