ZIM vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम को झटका, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी (Image Source: AFP)
Zimbabwe vs Bangladesh: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान (Mustafizur Rahman) को दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1 मसल टियर और दाहिने घुटने में मेनिस्कल डिजनरेशन के कारण चार हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। इस कारण वह जिम्बाब्वे दौरे के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सोमवार को खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान मुस्तफिजुर ने दर्द की शिकायत की थी। मंगलवार को स्कैन के बाद उनकी चोट की गंभीरता का खुलासा हुआ।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में मुस्तफिजुर ने 6 ओर में 19 रन दिए थे और नंबर 10 पर बल्लेबाजी की थी। इस मुकाबले में बांग्लादेश को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह गुरुवार को हुए दूसरे वनडे मैच में नहीं खेल पाए और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम को मौका मिला।