बांग्लादेश ने दूसरे T20I में जिम्बाब्वे को दिया 187 रनों का लक्ष्य, तमीम और हसन ने जड़ा अर्धशतक (Image Source: X.Com (Twitter))
Zimbabwe vs Bangladesh 2nd T20I: तंजीद हसन तमीम और सैफ हसन की ओपनिंग जोड़ी के अर्धशतकों के दम पर बांग्लादेश ने बुलावाया के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मे खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी रही और तमीम औऱ हसन की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 14.4 ओवर में 120 रनों की साझेदारी की। तमीम ने 44 गेंदों में 58 रन और हसन ने 45 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।
इसके बाद पारी लड़खड़ा गई और अगले 21 रन के अंदर 5 विकेट गिर गए। इसके बाद मोहम्मद सैफुद्दीन की 10 गेंदों में नाबाद 31 रन औऱ यासिर अली के 12 गेंदों में नाबाद 22 रन की बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।