AU-W vs IN-W ODI: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) ऑस्ट्रेलिया के टूर पर है जहां वो तीन मैचों की टी20 सीरीज (AU-W vs IN-W T20) के बाद मंगलवार, 24 फरवरी से इतने ही मैचों की वनडे सीरीज (AU-W vs IN-W ODI Series) खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय खेमे से जुड़ी एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय वनडे स्क्वाड में स्टार खिलाड़ी प्रतिका रावल (Pratika Rawal) की एंट्री हो गई है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद BCCI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में बताया है कि प्रतिका रावल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में जोड़ लिया गया है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रतिका रावल ने BCCI के COE में अपना रिहैब पूरा किया और अब वो अपने टखने की चोट से पूरी तरह ठीक हो चुकी है, जो कि उन्हें अक्टूबर के महीने में आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लगी थी।