इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बेलेरिव ओवल में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 48.3 ओवर में 328 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही। टॉम बैंटन और बेन डकेट ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.4 ओवर में 74 रन जोड़े। बैंटन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। जो रूट बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 12 रन बनाकर आउट हुए।
हैरी ब्रूक का बल्ला भी खामोश रहा और वह 23 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। जॉर्डन कॉक्स को मैट रेनशॉ ने 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट किए गए जोफ्रा आर्चर 7 रन ही बना सके। हालांकि, बेन डकेट एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शतकीय पारी खेली। डकेट ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 133 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए।