न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और स्टार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन मुश्किल में पड़ गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ टीम प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है।
मामला सोमवार (9 जून) तड़के का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद स्टोक्स और एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां किसी तरह की घटना हुई। इसके बाद अब ECB ने आधिकारिक बयान जारी कर मामले की जांच शुरू होने की पुष्टि कर दी है।
ECB ने अपने बयान में कहा कि पहले टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच की जा रही है। बोर्ड के अनुसार बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार सुबह तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई। हालांकि बोर्ड ने अभी तक घटना की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।