ICC Women's T20 World Cup 2026 Final, ENG-W vs AUS-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बेथ मूनी (Beth Mooney) ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने डैनी वायट-हॉज (Danni Wyatt-Hodge) का मुश्किल कैच लपककर इंग्लैंड को पावरप्ले में दूसरा बड़ा झटका दिया।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (5 जुलाई) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने शुरुआत से ही इंग्लैंड पर दबाव बनाए रखा।
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी जोन्स के सिर्फ 6 रन पर आउट होने के बाद टीम की उम्मीदें इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज पर टिकी थीं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बेथ मूनी ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए उनकी पारी का भी अंत कर दिया।