VIDEO: Renuka Singh की गेंद पर Beth Mooney ने दिखाई गजब की स्टंपिंग, Kamalini भी रह गईं हैरान (Image Source: X)
महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के मुकाबले में एक शानदार स्टंपिंग देखने को मिली। रेणुका सिंह ठाकुर की गेंद पर बेथ मूनी ने गुनालन कमलिनी को पलक झपकते ही पवेलियन भेज दिया। कमलिनी क्रीज पर वापसी भी नहीं कर पाईं और सस्ते में ही पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि इस विकेट से मुंबई की जीत पर कोई असर नहीं पड़ा।
मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। गुनालन कमलिनी (13) और हेले मैथ्यूज (22) जल्दी आउट हो गईं। कमलिनी की विकेट जबदस्त स्टंपिंग के रुप में आई।