विमेंस एशिया कप 2026 के तीसरे मैच में भारतीय टीम का सामना थाईलैंड से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दीप्ति शर्मा ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
दीप्ति शर्मा अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 150वां मैच खेल रही हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली महज तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। उनसे पहले यह मुकाम सर्फ हरमनप्रीत कौर (202 मैच) और स्मृति मंधाना (171 मैच) ही हासिल कर सकी हैं। दीप्ति 150 टी20 मैच खेलने वाली दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर बनी हैं।
थाईलैंड की कार्यवाहक कप्तान थिपचा पुट्टावोंग ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का कहा है। भारत की ओर से इस मुकाबले में प्रतिका रावल टी20 इंटनरेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रही हैं। प्रतिका को जेमिमा रोड्रिग्स के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम में शामिल किया गया है। प्रतिका नंबर तीन पर बल्लेबाजी करती हुई नजर आएंगी।