आईपीएल 2026 के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा और जब पंजाब की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें एक तेज़ शुरुआत की दरकार थी लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा होने ना दिया। भुवी ने पंजाब की पारी के पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को आउट करके पंजाब के करोड़ों दिल तोड़ दिए।
प्रियांश ने आउट होने से पहले सिर्फ तीन गेंदें खेलीं और जब उन्होंने भुवी की स्विंग होती गेंद पर अटैक करने की कोशिश की तो वो मि़ड ऑन पर रोमारियो शेफर्ड के हाथों लपके गए। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
#RCB breathing fire with the ball
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
Bhuvneshwar Kumar Rasikh Dar
Updates https://t.co/3u5qL0Zn75#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/J7VZ6x37yv
इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। जैकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 14 गेंदों में 21 रन जुटाए। बेथेल 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 97 के स्कोर तक पहुंचाया। पड्डिकल 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।