Bhuvneshwar Kumar Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बीते गुरुवार, 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने इतिहास रचकर एक बेहद ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
दरअसल, 36 साल के भुवनेश्वर अब भारत के ऐसे पहले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 350 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 325 टी20 मैचों की 324 इनिंग में ये कारनामा किया। वो अपने 352 टी20 विकेट पूरे कर चुके हैं। बताते चलें कि भुवी के अलावा बतौर भारतीय सिर्फ युजवेंद्र चहल ने ही टी20 में 350 से ज्यादा विकेट लिए हैं। 35 साल के युजी ने 337 टी20 मैचों में 391 विकेट चटकाए हैं।
टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट
- युजवेंद्र चहल - 391 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार - 352 विकेट
- जसप्रीत बुमराह - 347 विकेट
- पीयूष चावला - 327 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन - 317 विकेट