रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी से मुंबई की शुरुआत पूरी तरह बिगाड़ दी। पहले उन्होंने रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेजा और फिर अपने अगले ओवर में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया।
रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (10 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस के शुरुआती ओवरों में ही तीन बड़े विकेट झटककर मुश्किल में डाल दिया।
इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकेल्टन और रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत से ही शानदार लाइन और लेंथ के साथ बल्लेबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया।