PAK vs AUS: पाकिस्तान से करारी हार के साथ ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका,ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल (Image Source: Google)
Adam Zampa Injury: पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (1 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटनरेशनल में मिली करारी हार के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर एडम जाम्पा चोटिल हो गए हैं।
जाम्पा ने इस मुकाबले में गेंदबाजी में सिर्फ दो ओवर डाले औऱ बिना कोई विकेट लिए 20 रन दिए। इसके बाद वह ग्रोइन में के कारण लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बल्लेबाजी नहीं करने उतरे। हालांकि जाम्पा की चोट कितनी गंभीर है , इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि भारत औऱ श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से वर्ल्ड कप खेला जाना है, ऐसे में जाम्पा का चोटिल होना ऑस्ट्रेलियाई खेमे के लिए अच्छी खबर नहीं है। दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।