Mitchell Starc News: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार, 08 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंटस (DC vs GT) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, उनके तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अपनी चोट के कारण टीम के आगामी तीन और मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिचेल स्टार्क अपने कंधे और कोहनी की चोट से अब तक नहीं उबरे हैं, जिस वज़ह से वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम से 20 अप्रैल तक तो बिल्कुल नहीं जोड़ पाएंगे। यही कारण है वो दिल्ली की टीम के होने वाले आगामी तीन मुकाबले जो कि गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने हैं, उसके लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
बता दें कि 36 साल के मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए पूरे 11.75 करोड़ में रिटेन किया है जो कि आखिरी बार जनवरी के महीने में BBL टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में नज़र आए थे। इसके बाद से ही उन्होंने कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। वो अपने कंधे और कोहनी की चोट के कारण मौजूदा टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती दो मुकाबले पहले ही मिस कर चुके हैं।