Gudakesh Motie Pull Out Of PSl 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट गुरुवार, 26 मार्च से खेला जाएगा जिसमें पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और नई फ्रेंचाइजी हैदराबाद किंग्समेन (Hyderabad Kingsmen) के बीच होगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही लाहौर कलंदर्स को एक बड़ा झटका लग गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, लाहौर कलंदर्स टीम के दिग्गज कैरेबियाई गेंदबाज़ गुडाकेश मोती ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अचानक अपना नाम वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाहौर कलंदर्स की टीम अब गुडाकेश मोती के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका के ऑलराउंडर डुनिथ वेलालागे को अपनी स्क्वाड में साइन करेगी।
गुडाकेश मोती को लाहौर कलंदर्स ने 1.10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था, जो कि भारतीय रुपये के अनुसार 36.41 लाख होते हैं। उन्होंने PSL टूर्नामेंट से नाम वापस क्यों लिया, इसके पीछे की वज़ह सामने नहीं आई है। गौर करें कि वो हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे, जिन्हें मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण फ्लाइट कैंसिल होने की वज़ह से अपने घर लौटने में काफी देरी हुई। ये एक बड़ा कारण हो सकता है कि जिसे ध्यान में रखकर शायद मोती ने PSL से अपना नाम ले लिया हो।