भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दस साल बाद टेलीविजन पर मेजबानी की भूमिका में वापसी के लिए तैयार हैं। गांगुली लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला के बंगाली संस्करण की मेजबानी करते हुए दिखाई देंगे।
अपने करियर में कई टेलीविजन शो होस्ट (मेजबानी) कर चुके गांगुली ने कहा कि 10 साल बाद इस फॉर्मेट में वापसी करना और पहली बार एंडेमोल शाइन इंडिया के साथ जुड़ना उनके लिए इस प्रोजेक्ट को एक नया अनुभव बनाता है।
सौरव गांगुली ने कहा, "बिग बॉस देश का सबसे बड़ा शो है और हमेशा अपने दर्शकों के स्केल और जिस तरह से इस फ्रेंचाइजी ने अलग-अलग भाषाओं में यात्रा की है, उसकी वजह से सबसे अलग रहा है। मैंने टीवी पर कई शो किए हैं लेकिन इसे कभी होस्ट नहीं किया, इसलिए पहली बार एंडेमोल शाइन इंडिया से जुड़ना और दस साल बाद बिग बॉस बांग्ला के साथ इसके बंगाली संस्करण का नेतृत्व करना एक शानदार और नया अनुभव है।"