चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल (IPL 2026) के बीच अच्छी खबर सामने आई है। टीम में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) की एंट्री हो गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले चोटों से जूझ रही CSK के लिए यह राहत भरी खबर है।
आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। टीम में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन शामिल हो गए हैं। CSK ने मंगलवार (21 अप्रैल) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए टीम में उनके जुड़ने की पुष्टि की है।
Need for speed?
Chennai Super Kings (ChennaiIPL) April 21, 2026
Here comes Spencer WhistlePodu Dencoming pic.twitter.com/mxsFBOZjlG
स्पेंसर जॉनसन को CSK ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चोटिल नेथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। अब उनका भारत पहुंचना और टीम के साथ जुड़ना CSK के लिए राहत की खबर है, खासकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला गुरुवार (23 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर स्पेंसर पूरी तरह फिट होते हैं, तो उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।