दूसरा दिन: बोर्ड अध्यक्ष XI के खिलाफअभ्यास मैच में एडिन मार्कराम ने खेली शतकीय पारी, SA 199/4 Image (twitter)
27 सितंबर। साउथ अफ्रीका और भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच यहां जारी अभ्यास मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को खराब रोशनी के कारण खेल निर्धारित समय से पहले ही रोकना पड़ा। दूसरे दिन 50 ओवरों का ही खेल हो सका और स्टम्प्स तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं।
मेहमान टीम के लिए एडिन मार्कराम ने 118 गेंदों पर 18 चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। टेम्बा बावुमा 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
उमेश यादव ने डीन एल्गर (6) को 23 के कुल स्कोर पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। 10 रन बाद ईशान पोरेल ने थेयुनिस दे ब्रूयन (6) को आउट कर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया।