Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रायन लारा ने कर दी भविष्यवाणी, बोले - 'विराट नहीं तोड़ पाएंगे सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड'

ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतक के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat December 07, 2023 • 15:56 PM
ब्रायन लारा ने कर दी भविष्यवाणी, बोले - 'विराट नहीं तोड़ पाएंगे सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड'
ब्रायन लारा ने कर दी भविष्यवाणी, बोले - 'विराट नहीं तोड़ पाएंगे सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड' (Virat Kohli)
Advertisement

हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपना 50वां ओडीआई शतक जड़ा। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या विराट सच में सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हो तो आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा (Brian Lara) ने इसका जवाब दिया है। लारा का मानना है कि विराट सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे।

दरअसल, ब्रायन लारा का कहना है कि विराट काफी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और आने वाले समय में कई और रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे, लेकिन इस दौरान उनके लिए सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ना सबसे मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल विराट 35 साल के हो गए हैं और अगले चार साल में वो 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उन्हें सचिन के शतक से आगे निकलने के लिए लगभग हर साल 5 शतक लगाने होंगे जो कि आसान नहीं होने वाला है।

Trending


ब्रायन लारा ने कहा, 'विराट कितने साल हैं? 35 हैं ना? उन्होंने 80 शतक मार दिये हैं, लेकिन उन्हें अभी भी 20 शतक और मारने हैं। अगर वो हर साल पांच शतक मारते हैं तो उन्हें सचिन के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अगले चार साल चाहिए होंगे। कोहली तब तक 39 साल के हो जाएंगे। इसलिए ये मुश्किल काम है। बहुत मुश्किल काम है।'


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement