IPL 2026, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा। डेवाल्ड ब्रेविस ने इस दौरान दमदार पारी खेलेत हुए अहम रन जोड़े।
आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सोमवार (18 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन ने जरूर कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 15 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए। इसके बाद उर्विल पटेल भी 8 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 21 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।