IND vs ZIM: टीम इंडिया के खिलाफ Brian Bennett ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 22 साल की उम्र में रच डाला इति (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Zimbabwe 2nd T20I: जिम्बाब्वे के युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने शनिवार (25 जुलाई) को भारत के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के जड़कर 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। डेब्यू मैच खेल रहे यश ठाकुर ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
इस पारी में दसवां रन बनाते ही बेनेट ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन रन पूरे कर लिए। जिम्बाब्वे के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कप्तान सिकंदर रजा और रयान बर्ल ने ही यह मुकाम हासिल किया था।
बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे कम 63 पारियों में यह कारनामा किया है।