Brian Bennett Record: 22 साल के ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) बीते सोमवार, 23 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज (WI vs ZIM) के सामने जिम्बाब्वे के लिए अपनी बैटिंग से कुछ कमाल नहीं कर पाए और 5 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद ब्रायन बेनेट ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, जिम्बाब्वे का ये युवा खिलाड़ी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 180 रन बनाने के बाद पहली बार आउट हुआ है। इसी के साथ अब वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने के बाद आउट होने वाले नंबर-1 बल्लेबाज़ बन चुके हैं। उन्होंने टॉम कूपर को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है जो कि साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में 151 रन बनाने के बाद पहली बार आउट हुए थे।
टी20 वर्ल्ड कप में आउट होने से पहले सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- ब्रायन बेनेट - 180 रन (साल 2026)
- टॉम कूपर - 151 रन (साल 2014)
- एरॉन जोन्स - 141 रन (साल 2024)
- रोहित शर्मा - 124 रन (साल 2007-09)