इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। 31 साल के कार्स को लेकर शनिवार (22 अगस्त) की रात डर्बी के एक नाइट क्लब में कथित घटना की खबर सामने आई है। इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ब्रायडन कार्स को कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में इंग्लैंड का तेज गेंदबाज हथकड़ी लगाए हुए नजर आ रहा है और कुछ पुलिस अधिकारी उसे क्लब से बाहर लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्स को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। बाद में उन्हें बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया।
Worst culture in England team
August 2026 - Brydon Carse was involved in an altercation outside a nightclub in Derby.
July 2026 - Gus Atkinson & Ben Stokes visited the nightclub & break the team protocol.
October 2025 - Harry Brook drunken altercation with a nightclub… pic.twitter.com/Ma09TUYyOR VIKAS (Vikas662005) August 23, 2026
हालांकि बताया जा रहा है कि घटना के समय कार्स इंग्लैंड टीम के साथ नहीं थे। उन्हें टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स के साथ देखा गया था। कार्स फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं और दूसरे टेस्ट से पहले सोमवार को टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है।