भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) रविवार, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20) खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खेमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई हैं। एक तरफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और नितीश कु्मार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) फिट हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ हर्षित राणा (Harshit Rana) अभी भी अपनी फिटनेस हासिल नहीं कर पाए है। वो अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स दोनों से बाहर हो गए हैं।
बुमराह-सुंदर-रेड्डी फिट: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी ने पूरी तरह अपनी फिटनेस प्राप्त कर ली है। BCCI के सूत्र ने कहा, "सुंदर तीन और चार सितंबर को हुए मैच सिमुलेशन में फिट घोषित किए गए। वहीं बुमराह और रेड्डी के लिए सात और नौ सितंबर के आसपास फिटनेस टेस्ट व मैच सिमुलेशन की योजना थी। बुमराह और रेड्डी फिट हो गए हैं।" जसप्रीत बुमराह घुटने, नितीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स और वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरे हैं।
हर्षित राणा हुए बाहर: भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं। अपनी इसी चोट के कारण अब वो अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं। BCCI ने हर्षित के बाहर होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने हर्षित की जगह टीम में यश ठाकुर को चुना है। गौरलतब है कि हर्षित ने साल 2026 में जुलाई के महीने में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।