Cameron Green Viral Video: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (AUS vs BAN 1st Test) डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां मुकाबले के तीसरे दिन कैमरून ग्रीन (Cameron Green) किस्मत के घोड़े पर सवार दिखे। किस्मत उन पर इस कदर मेहरबान थी कि एक बॉल उनके स्टंप्स पर लगा, लेकिन बेल्स नहीं गिरे और ऊपर से उन्हें मुफ्त का चौका भी मिल गया।
दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के 31वें ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ तस्कीन अहमद डालने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर कैमरून ग्रीन को फंसाया। उन्होंने ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर की ओर आती हुई लेंथ पर फेंकी थी जिसे कैमरून ग्रीन ठीक से खेल नहीं पाए।
ग्रीन ने कम फुटवर्क के साथ गेंद को खेलने की कोशिश की और बल्ले का मोटा इनसाइड एज बॉल पर लगा। इसके बाद जो हुआ वो ग्रीन के लिए करिश्मे से कम नहीं था। वो बॉल स्टंप्स से टकराया और बेल्स ही नहीं गिरे। इसके ऊपर से वो बॉल गोली की तरह भागते हुए सीधा बाउंड्री के बाहर चला गया। घटना के रिप्ले में भी इसकी पुष्टि हुई।