VIDEO: Cameron Green ने अशोक शर्मा की गेद पर जड़ा तूफानी छक्का, स्टेडियम में खड़ी Tata Sierra पर पड़ (Image Source: X)
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने ऐसा छक्का जड़ा, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उनकी जोरदार हिट सीधा स्टेडियम में खड़ी टाटा सियरा कार पर जा लगी, जिससे उसमें डेंट पड़ गया।
आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार (17 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में KKR के लिए खेल रहे कैमरून ग्रीन ने एक ऐसा छक्का जड़ा, जिसने स्टेडियम में खड़ी टाटा सियरा कार को भी नुकसान पहुंचा दिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पहले ही आउट हो गए, जबकि अंगकृष रघुवंशी (2) और टिम सेफर्ट (19) भी पावरप्ले के अंदर पवेलियन लौट गए। ऐसे मुश्किल हालात में कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला।