Cameron Green News: ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के टूर (Australia Tour of Bangladesh) पर है जहां उन्हें बुधवार, 17 जून से मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज (BAN vs AUS T20 Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मुकाबला (BAN vs AUS 1st T20) चट्टोग्राम के मैदान पर खेला जाएगा जिसके शुरू होने से पहले मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लग गया है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये खबर सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने टी20 सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है और वो ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। खबरों की माने तो ग्रीन ने रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी के लिए ये फैसला किया है। वो ऑस्ट्रेलिया के आगामी टेस्ट मैचों के बिजी शेड्यूल से पहले अपने वर्कलोड मैनेजमेंट पर ध्यान देने के लिए घर लौटे हैं।
बताते चलें कि 27 वर्षीय कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट के अहम सदस्य बनकर सामने आए हैं। उनके नाम 28 टी20 इंटरनेशनल में लगभग 30 की औसत से 638 रन और 14 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 37 टेस्ट (1,736 रन और 39 विकेट) और 37 वनडे (946 रन और 21 विकेट) भी खेले हैं।