Campbell Thompson 8 Wicket Vs Bangladesh: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर तीन दिवसीय वॉर्म-अप मुकाबला खेला गया था जहां खेल के तीसरे दिन Cricket Austrlia ने बांग्लादेश को पारी और 38 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी बीच 22 साल के तेज गेंदबाज़ कैंपबेल थॉम्पसन (Campbell Thompson) ने अपनी गेंदबाज़ी से कदर काटकर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटाया।
बांग्लादेश के झटके 8 विकेट: डार्विन वॉर्म-अप मुकाबले में 22 साल के कैंपबेल थॉम्पसन विपक्षी बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे और उन्होंने देखते ही देखते मेहमान टीम की दूसरी इनिंग में 8 विकेट चटका दिए। उन्होंने 11 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर ये कारनामा किया और ऑस्ट्रेलिया मेंस टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटाया।
बताते चलें कि कैंपबेल थॉम्पसन ने मैदान पर ऐसा तूफान उठाया कि बांग्लादेश की दूसरी इनिंग में 10 खिलाड़ी तो सिंगल डिजिट में ही स्कोर करके पवेलियन चलते बने। सिर्फ सलामी बल्लेबाज़ तंजीद हसन ने 41 गेंदों खेलकर 22 रन जोड़े। इससे पहले कैंपबेल थॉम्पसन ने बांग्लादेश की पहली पारी में 10 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट भी लिया। यानी उन्होंने पूरे मुकाबले में कुल 09 विकेट चटकाए।