IPL 2027 में Chaminda Vaas बन सकते हैं इस टीम के कोच, अमित मिश्रा भी हुए शामिल (Former Sri Lanka Pacer Chaminda Vaas and Lasith Malinga)
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास (Chaminda Vaas) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाजी कोच का पद संभालने वाले हैं, क्योंकि फ़्रैंचाइजी अगले आईपीएल सीज़न से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही है।
हालांकि फ्रेंचाइजी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन स्पोर्टस्टार की खबर के अनुसार पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी नई दिल्ली में टीम के तैयारी कैंप और ट्रायल्स में शामिल हो गए हैं।
51 साल के वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में एक हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट और 332 वनडे मैच खेले, जिसमें क्रमश: 355 और 400 विकेट लिए। वह 1996 में वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे।