Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की टीम में शामिल हुए ये दो दिग्गज

कोलम्बो, 9 अगस्त | श्रीलंका ने 14 अगस्त से गॉल में न्यूजीलैंड के हाथ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंकाई चयन समिति ने पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, अकीला

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat August 09, 2019 • 14:08 PM
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की टीम में शामिल हुए ये दो दिग्गज Images
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की टीम में शामिल हुए ये दो दिग्गज Images (twitter)
Advertisement

कोलम्बो, 9 अगस्त | श्रीलंका ने 14 अगस्त से गॉल में न्यूजीलैंड के हाथ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंकाई चयन समिति ने पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, अकीला धनंजय औ्र निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया है। इस मैच के साथ श्रीलंका और न्यूजीलैंड अपने टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान की शुरुआत करेंगे।

इस सीरीज के लिए श्रीलंका ने 22 सम्भावित सदस्यों के नामों की घोषणा बुधवार को की थी। अब इस सूची को छोटा कर 15 खिलाड़ियों का कर दिया गया है।

Trending


पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, अकीला धनंजय, एल. इबुलदेनिया, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमारा, ओशिदा फर्नाडो, लक्षन संदाकन, विश्वा फर्नाडो।


Cricket Scorecard

Advertisement