Advertisement

PHOTOS : एमएस धोनी का नया लुक हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर फैंस हुए माही के दीवाने

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेशक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने  रहते हैं। इस बार माही अपने नए लुक को लेकर चर्चा में

Shubham Yadav
By Shubham Yadav January 25, 2021 • 12:08 PM
Cricket Image for PHOTOS : एमएस धोनी का नया लुक हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर फैंस हुए माही के दीवाने
Cricket Image for PHOTOS : एमएस धोनी का नया लुक हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर फैंस हुए माही के दीवाने (MS Dhoni)
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेशक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने  रहते हैं। इस बार माही अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ चुके हैं।

माही ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और सोशल मीडिया से भी दूरियां बना ली थी लेकिन बी-बी में उनकी पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट से उनके फैंस को उनके दीदार हो जाया करते थे। मगर अब माही मुंबई में एक एड की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं और इसी दौरान उन्होंने एक नया लुक इख्तियार किया है।

Trending


पूर्व भारतीय कप्तान का ये नया लुक फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और माही की ये ताज़ा तस्वीरें फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। भारतीय टीम को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाला ये खिलाड़ी अपने नए लुक में डैशिंग और हैंडसम नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि माही को अक्सर किसी बड़े टूर्नामेंट में एक नए लुक के साथ देखा जाता है। चाहे फिर आप वर्ल्ड कप 2019 की बात करें, जहां माही सफेद दाढ़ी वाले लुक से कहर बरपाते हुए नजर आए थे या फिर आईपीएल 2020 के नए लुक की ही बात कर लीजिए, माही अक्सर अपने फैंस को अपने नए लुक से हैरान करते रहते हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement