इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खेले गए तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद उनके खेमे में पैनिक आ चुका है और अब टीम को अपने अगले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीतने के लिए रणनीतिक बदलाव करने की जरूरत होगी। हम आपको इस आर्टिकल में उन तीन बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बाद सीएसके की टीम जीतने के बारे में सोच सकती है।
3. डेवाल्ड ब्रेविस
साउथ अफ़्रीका के इंटरनेशनल खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस CSK के इस सीज़न के पहले मैच से बाहर हो गए थे। कोच स्टीफ़न फ़्लेमिंग ने इस बात की पुष्टि की थी कि ये युवा खिलाड़ी 'साइड स्ट्रेन' की समस्या से जूझ रहा था, जिसके चलते वो पहला मैच नहीं खेल पाया। उम्मीद है कि वो अगले मैच तक पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। पूरी संभावना है कि वो मैट शॉर्ट की जगह लेंगे।