IPL 2026: CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 193 रन लक्ष्य,डेथ ओवरों में गेंदबाजों का शानदार प्रदर् (Image Source: BCCI)
CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई को 25 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रहा और 6 गेंदों में सिर्फ 7 रन बना सके।
संजू सैमसन और युवा आयुष म्हात्रे ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए पारी को आगे बढ़ाया। सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन और म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए।