CSK vs DC, Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानि शनिवार, 11 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन इस मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि मैच के दौरान आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में हल्की हवा रहेगी और तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जाहिर है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है जिसका मतलब है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
ये मैच दिल्ली से ज्यादा चेन्नई के लिए जरूरी होगा क्योंकि वो टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच हार चुके हैं और लगातार तीन हार के बाद, चेन्नई को अपने अभियान को ज़िंदा रखने के लिए तुरंत वापसी की ज़रूरत होगी। चेन्नई इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है और उनका नेट रन रेट (-2.517) भी सबसे खराब है। ऐसे में अगर वो ये मैच भी हारे तो उनके लिए वापसी बहुत मुश्किल हो जाएगी।