आज यानि मंगलवार, 14 अप्रैल को IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। CSK ने कुछ दिन पहले इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके अपनी हार का सिलसिला तोड़ा था और वो जीत के इस सिलसिले को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में बारिश को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान की मानें तो, चेन्नई में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 29°C रहेगा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए ये एक गर्म शाम होगी। पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे मैच के दौरान आसमान ज़्यादातर साफ रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, मौसम की वजह से CSK और KKR के बीच होने वाले इस मुकाबले में कोई रुकावट आने की संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले आईपीएल सीजन कोलकाता के मैदान पर खेला गया था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 19.4 ओवर मे 180 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 25 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी थी।