Cheteshwar Pujara Picks India Playing XI: वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में कैरेबियाई चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ में होने जा रही है। भारतीय टीम के हौसले इस वक्त सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
इसी बीच रविवार (4 अक्टूबर) को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा उनके अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी20 के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी। पुजारा ने टीम के कॉम्बिनेशन में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शामिल न करते हुए उन्हें बेंच पर रखा है। पुजारा के मुताबिक, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को पारी की शुरुआत करनी चाहिए।
पुजारा ने नंबर-3 पर ईशान किशन और नंबर-4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर को रखा है। इसके बाद नंबर-5 पर तिलक वर्मा, जबकि नंबर-6 और 7 पर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी को जगह दी है। स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के कंधों पर रखी गई है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को पुजारा की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल सकी है। पेस अटैक को मजबूत करने के लिए पुजारा ने प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को चुना है।
Who makes Pujara’s XI?
Star Sports (StarSportsIndia) October 4, 2026
Cheteshwar Pujara reveals his picks for Team India’s 1st T20I against the West Indies
Watch #INDvWI | 1st T20I TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/rKHpAf7M2L