Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL स्टार: जानिए क्रिस गेल का अब तक सफर और उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स

March 22 (CRICKETNMORE) - टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल औऱ खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल का आईपीएल में रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड

Cricketnmore Editorial
By Cricketnmore Editorial March 22, 2018 • 13:15 PM
Chris Gayle Record
Chris Gayle Record ()
Advertisement

March 22 (CRICKETNMORE) - टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल औऱ खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल का आईपीएल में रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है।

पिछले 10 सीजन से ही गेल इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। पहले तीन वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे और साल 2011 से 2017 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम हिस्सा रहे। आईपीएल 2018 में वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे।

Trending


गेल ने साल 2013 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ नाबाद 175 रन की तूफानी पारी खेली थी। यह ना सिर्फ आईपीएल बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इस पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया था, जो टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक है।

इस टूर्नामेंट में गेल ने सबसे ज्यादा 265 छक्के मारे हैं।

गेल ने आईपीएल में अब तक खेले गए 101 मैचों में 41.20 की औसत से 3626 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 5 शतक और 21 अर्धशतक बनाए हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement