Colin Munro New Celebration Video: त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो (Colin Munro) ने रविवार, 30 अगस्त को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में जमैका किंग्समेन (Jamaica Kingsmen) के खिलाफ 42 गेंदों पर 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि उन्होंने पचासा ठोकने के बाद एक खास अंदाज़ में जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना TKR की पारी के 12वें ओवर में घटी। जमैका किंग्समेन के लिए ये ओवर हरफनमौला खिलाड़ी सैम अयूब कर रहे थे जिनकी छठी गेंद पर कॉलिन मुनरो ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के बाद कॉलिन मुनरो ने खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अपने दाएं हाथ से अपना बैट उठाया और फिर अपने बाएं हाथ से C बनाया। यहां उन्होंने जश्न मनाते हुए अपनी जीभ मुंह से बाहर निकाली और उसे तेजी से हिलाया। यही वज़ह है ये वीडियो वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि कॉलिन मुनरो अपने हाथ से जो C बनाते हैं, वो अपने बच्चों के लिए करते हैं। कॉलिन मुनरो के दो बच्चे हैं, जिनके नाम क्लो और कॉनर हैं। इन दोनों के ही नाम इंग्लिश के C लेटर (शब्द) से शुरू होते हैं।