रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 1 ओवर में 7 छक्के जड़कर रिकॉर्ड बनाया है। रुतुराज गायकवाड़ ने शिवा सिंह के 1 ओवर में 43 रन लूटे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। रुतुराज गायकवाड़ के इस प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना जेठालाल (Jethalal) से हो रही है।
टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रोग्राम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल ने एक ओवर में 50 रन बनाए थे। यह एक काल्पनिक किरदार है अभिनेता दिलीप जोशी जेठालाल का किरदार निभाते हैं। रुतुराज गायकवाड़ के 7 छक्कों के बाद मीम बनने लगे कि रुतुराज गायकवाड़ जेठालाल के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जेठालाल से जुड़ा वीडियो शेयर भी किया है। इस वीडियो में जेठालाल को कहते सुना जाता है, ' मैनें एक ओवर में 50 रन मारे हैं। उस ओवर में 2 नो बॉल हुई थीं और उस पर भी मैंने छक्का मारा था।'जेठालाल की ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Leaked: Ruturaj Gaikwad’s mid-innings interview. pic.twitter.com/moj1Ip23qO
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 28, 2022